सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विचार .....

आज पुनः सोच रहा यह ह्रदय मेरा ..........आखिर कब आएगा वह सवेरा ?
है जिसमे राम - राज्य की परिकल्पना .....सर्वत्र सबके लिए सद्भावना ,
बसते हैं जिसमे संतोष और विश्वास .........रहती चहुँ ओर प्रेम की आस ,
कुंठा दुर्भावना से कोसों दूर ...................नहीं दुराग्रह का कोई स्थान ,
न ईर्ष्या हो न तपन ह्रदय में ................हो केवल शीतल मलय जीवन में ,
मन हों सबके ऐसे आह्लाद .................जैसे होता पक्षियों का निनाद ,
होता पग पग पे स्वाभिमान ..............और अपने राष्ट्र पर अभिमान ,
मैं ढूंढ़ रहा उस ऊषा को ....................जिसमे छुपा है वो सवेरा ,
हर रात्रि आता यही विचार ..............किंचित कल का है वह सवेरा |

रुपेश ..... .१०/०३ /२००४ सर्वाधिकार सुरक्षित

टिप्पणियाँ

  1. a dream very beautifully seen. i wish it comes true in our life times.

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर कविता रुपेश.....केवल कविता ही नहीं...कविता में समाहित भाव भी बेहद सुंदर हैं......हम सभी के दिल में यही भाव जब कभी उठते हैं ....पर इस खुबसूरत सवेरे को लाने वाले हम स्वयं हैं....."हम ही हैं राजा...प्रजा भी हमीं हैं......हमीं हैं राम ...तो रावण भी हमीं हैं ".....आपने अंदर की बुरायीओं को ख़त्म करके ....हमने ही तो राम राज्य की स्थापना करनी है ......
    well very well said...

    जवाब देंहटाएं
  3. मैने आपका ब्लॉग देखा बड़ा ही सुन्दर लगा बसु अफ़सोस यही है की मैं पहले क्यों नहीं आ पाया आपके ब्लॉग पे
    कभी आपको फुर्सत मिले तो आप मेरे ब्लॉग पे जरुर पधारे
    http://kuchtumkahokuchmekahu.blogspot.com/
    दिनेश पारीक

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मैं इश्क हूं जाया नहीं जाऊंगा !!!

  मैं इश्क हूं जाया नहीं जाऊंगा ! कयामत तलक तुझे याद आऊंगा !! जब भी बीतेंगी गुरबतों में जिन्दगी ! फिर से मोहब्बत का पैगाम फहरा जाऊंगा !! जब बंटेगी जिन्दगानियां फिरकापरस्ती में ! मैं मुल्क की मजहबी दीवारें गिराने आऊंगा !! पुकारेगा लहू जब भी पुरजोर मेहनतकशों का मैं अपना लाल रंग उस लहू में मिला जाऊंगा !! जो चाहेगा बने रहे मुल्क, सबके रहने लायक मैं हर उस शख्स को बावक्त याद आऊंगा !! मैं इश्क हूं , जाया नहीं जाऊंगा  कयामत तलक, तुझे याद आऊंगा !! - रूपेश ( भगतसिंह के लिये...उनके जन्मदिन पर... 28 सितम्बर )

बाजार.................!!!!

तुम्हारे बाजार की बातें क्यों नहीं समझ पाता मैं? जबकि हर बार लाते हो तुम  एक नया फलसफा मुझे समझाने का , कुछ इस तरह गोया सब साइंस ही है  ख़ास तौर से बाज़ार का वो साइंस  जो तुम समझाते  हो मुझे कि  प्रक्टिकली बाज़ार है तो इल्यूज़न  लेकिन एक्जिस्ट करता है , उस सर्वव्यापी ईश्वर की  तरह  जिसकी सत्ता हम  विज़ुअलाइज़ तो  नहीं कर  सकते  पर फील जरूर  कर सकते हैं  सो तुम्हारे आर्ग्यूमेंट खड़ा कर देते हैं  तुम्हारे बाज़ार को ईश्वर के बराबर  और मैं तुम्हारे लिए बन कर रह जाता हूँ  उस एथीस्ट की तरह जिसकी सत्ता को  ईश्वर के वो फॉलोअर भी नहीं स्वीकार पाते  जो सब में ईश्वर को ही देखते हैं ..!!!  - रूपेश  

हर एक शख्स में तेरा चेहरा देखा है !

  हर एक शख्स में तेरा चेहरा देखा है ! मैंने चेहरों में तुझको बदलते देखा है !! यूं जानने का शौक तो दुनियां को हमें न था कभी कोई! तेरे जाने के बाद जहां भर को अपने अन्दर आते देखा है !! सुना था बुजुर्गों से मौसम ही बदलता है हर मौसम में पर ! तमीजदारों की तमीजों को भी जहालत में बदलते देखा है! मुसीबतों में भी जो साथ छोड़ ना पाते थे कभी ! हमने उन दोस्तों को भी दर वक्त बदलते देखा है ! सोचता हूं अब राब्ता ही ना रखूं इस दुनिया से कोई ! पर क्या करूं हर सुबह अपनी सोच बदलते देखा है !! हर इक शख्स में तेरा चेहरा देखा है ! मैंने चेहरों में तुझको बदलते देखा है !! - रूपेश